{"_id":"5eb7eb5e8ebc3e9097269d7c","slug":"60-evaluation-of-up-board-exam-completed139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की 60 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की 60 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। बीते पांच मई से शुरू हुए बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य छह दिनों में 60 फीसदी तक पूरा हो गया है। अब तक सबसे अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांन उदित नारायण इंटर कॉलेज में हुआ है। यहा कुल 73.4 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को 862 परीक्षकों ने 51771 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
बीते पांच मई से उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना व बुद्घ इंटर कॉलेज कुशीनगर में इंटर और श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा व पावानगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा का उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। इसमें से रविवार तक इंटर की 111794 और हाईस्कूल की 142122 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है, जिसमें पडरौना में 73.4 व कुशीनगर में 60 प्रतिशत और हाटा में 52 व फाजिनगर में 55.5 प्रतिशत समेत कुल 60 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। रविवार को इंटर की पडरौना में 147 परीक्षकों ने 11313, कुशीनगर में 170 परीक्षकों ने 8658 और हाईस्कूल की हाटा में 282 परीक्षकों ने 16712 व फाजिलनगर में 263 परीक्षकों ने 15061 समेत कुल 862 परीक्षकों ने 51771 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन