फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   57 lakh budget confirmed

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 57 लाख रुपये का बजट पारित

Mon, 05 Oct 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
57 lakh budget confirmed
विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद प्रधान सदस्य। - फोटो : KUSHINAGAR
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 57 लाख रुपये का बजट पारित
विज्ञापन

विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी बैठक
मंसाछापर स्थित विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। मंसाछापर स्थित विशुनपुरा ब्लॉक के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचम राज्य वित्त योजना, पंद्रहवां केंद्रीय वित्त योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना आदि के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में 57 लाख रुपये से कराए जाने वाले विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।

बैठक की शुरुआत में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष लल्लन यादव के निर्देश पर पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। इसके बाद बीडीओ आनंद प्रकाश ने मनरेगा सहित शासन की ओर से चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विधिवत जानकारी दी। एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की जानकारी दी। एडीओ आईएसबी श्याम मुरली मनोहर मिश्र ने स्वयं सहायता समूहों के बारे में बताया। पशुधन प्रसार अधिकारी आशिक अली ने गोवंशीय पशुओं के गर्भाधान के लिए चलाई जा रही योजना की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व प्रमुख विक्रमा यादव ने कहा कि पंद्रहवें केंद्रीय वित्त योजना में सात माह से बजट नहीं आया है। सीडीपीओ पूजा रानी ने पोषण वाटिका व कुपोषित बच्चों की देखभाल कैसे करें, उसके बारे में जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य बजरंगी यादव ने विशुनपुरा सीएचसी परिसर में बने सामुदायिक शौचालय का मामला उठाते हुए पूछा कि शौचालय अस्पताल के लिए बना है अथवा गांव के लिए। जिस पर एडीओ पंचायत कोई जवाब नहीं दे पाए। प्राथमिक विद्यालय नंदलाल छपरा में जर्जर भवन का भी मामला उठा। श्यामाचरण शुक्ल ने पूछा कि किस भूमि में सामुदायिक शौचालय बनना चाहिए, जिस पर बताया गया कि खलिहान व खाद गड्ढ़ा की भूमि पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण गांव के लोगों की सहमति से हो सकता है। इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव, जाकिर अंसारी, चंद्रिका यादव, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश, विष्णु प्रताप सिंह, लेखाकार दिनेश कुशवाहा, विंदेश्वर सिंह, राजदेव प्रसाद, सुबाष प्रसाद, प्रमोद, गीता देवी, रिजवाना, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed