फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   56 positive found

कोरोना : 56 नए मरीज मिले, 240 पुराने ठीक हुए

Mon, 24 May 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
56 positive found
- जिले में अब तक 15088 लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

- इसमें से 14286 लोग ठीक हुए हैं जबकि 99 लोगों की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। सोमवार को कुल संक्रमित हुए मरीजों से चार गुना से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 703 रह गई है। तेजी से मरीजों के ठीक होने पर प्रशासन व आम लोगों ने राहत की सांस ली है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को 5978 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। शाम तक 4128 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिसमें से 4072 लोग निगेटिव पाए गए। केवल 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसमें दो केस दुदही, तीन केस हाटा, चार केस कप्तानगंज, सात केस कसया, दो केस खड्डा, 17 केस पडरौना, दो मोतीचक, एक रामकोला, तीन सेवरही, तीन सुकरौली, चार तमकुही व सात अन्य क्षेत्रों के हैं। सोमवार तक जिले में 15088 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिनमें से 14286 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। इसमें से 240 लोग सोमवार को स्वस्थ हुए। इसके अलावा अब तक 99 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अब जिले में 703 एक्टिव केस हैं। सोमवार को जिले में संक्रमण की दर 1.35 प्रतिशत रही जो जिले के औसत संक्रमण दर 2.75 प्रतिशत के मुकाबले आधी है। इसके अलावा सोमवार को रिकवरी रेट भी बढ़कर 94.68 प्रतिशत हो गया जबकि मृत्यु दर 0.65 प्रतिशत है।
विज्ञापन

डीएम एस राजलिंगम का कहना है कि संक्रमण दर में तेजी से कमी आई है। परंतु अभी भी कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन करना होगा। इसके अलावा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
सांसद ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भेजा सामान
जिला अस्पताल व कोविड अस्पताल में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पर्याप्त मात्रा में मास्क, सैनिटाइजर व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध रहे, इसको ध्यान में रखते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने सोमवार को मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि भिजवाए। सांसद ने बताया कि सीएमओ व सीएमएस की मौजूदगी में यह सामान जिला अस्पताल को उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे कि स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस दौरान सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, सीएमएस डॉ. एसके वर्मा, हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन, भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed