फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   52 lakh assistance amount sent to the family's account

परिजनों के खाते में भेजी गई 52 लाख सहायता राशि

Thu, 17 Feb 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
52 lakh assistance amount sent to the family's account
परिजनों को सहायता राशि का प्रमाणपत्र देते तहसीलदार। - फोटो : KUSHINAGAR
परिजनों के खाते में भेजी गई 52 लाख सहायता राशि
विज्ञापन

सदर तहसीलदार ने सहायता राशि का प्रमाणपत्र परिजनों को सौंपा
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नेबुआ स्कूल टोला में बुधवार की देर रात हल्दी की रस्म अदायगी के दौरान हुए हादसे में सभी मरने वालों के परिवारों को जिला प्रशासन ने सहायता राशि दी। सहायता राशि के 52 लाख रुपये मृतकों के परिवारवालों को दिए गए। यह धनराशि आपदा राहत कोष से उनके परिजनों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी गई। उसके बाद शाम तक सदर तहसीलदार ने परिजनों को प्रमाणपत्र भी सौंप दिया।
पडरौना के तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात नौरंगिया स्कूल टोला निवासी अमित कुशवाहा के विवाह के लिए हल्दी की रस्म अदायगी चल रही थी। उस समय मटकोड़वा कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान कुएं का स्लैप टूटने से महिलाओं, किशोरियों और दो बच्चियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन की तरफ से इन मृतकों के परिजनों के खाते में आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से कुल 52 लाख रुपये भेजे गए।
विज्ञापन

इनके खाते में भेजी गई है सहायता राशि
20 वर्षीय मृतक पूजा यादव के पिता बलवंत यादव, 15 वर्षीय शशिकला चौरसिया के पिता मदन चौरसिया, 17 वर्षीय पूजा चौरसिया व 16 वर्षीय ज्योति चौरसिया के पिता रामबढ़ाई चौरसिया, 22 वर्षीय मीरा विश्वकर्मा के पिता सुग्रीव विश्वकर्मा, 35 वर्षीय ममता चौरसिया के पति रमेश चौरसिया, 34 वर्षीय शकुंतला के पति भोला, दो वर्षीय परी चौरसिया के पिता अजय चौरसिया, 20 वर्षीय राधिका कुशवाहा के पिता महेश कुशवाहा, नौ वर्षीय सुंदरी कुशवाहा के पिता प्रमोद कुशवाहा, 20 वर्षीय वृंदा के पिता मंगरू यादव, 12 वर्षीय मन्नु के पिता श्रवण विश्वकर्मा और सात वर्षीय आरती के पिता इंद्रजीत चौरसिया के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से सहायता राशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed