{"_id":"59ef211c4f1c1bd9798b8186","slug":"51508843804-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 किसानों को दिया कर्ज माफी प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 किसानों को दिया कर्ज माफी प्रमाण पत्र
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 24 Oct 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी का प्रमाण्ा पत्र देते मुख्य अतिथि ।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज (कुशीनगर) । मंगलवार को तहसील क्षेत्र के 500 किसानों को ऋण मोचन स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। कप्तानगंज ब्लाक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकोला विधायक रामानन्द बौद्ध ने कहा भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। महज छह माह के अंदर किसानों का ऋण माफ कर सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है। सरकार के इस निर्णय से किसानों के घर में खुशहाली आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कुशीनगर जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा पार्टी और सरकार आम लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। सरकार की योजनाएं जाति व धर्म से ऊपर उठकर सभी को फायदा दे रही हैं।
विज्ञापन
पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम दीक्षित ने कहा कि पिछली सरकारों ने जो व्यवस्था बिगाड़ी है, उसे दुरूस्त करने में कुछ वक्त लगेगा। इस सरकार के अच्छे कार्यों का नतीजा अब दिखना शुरू हो गया है।
एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन व तहसीलदार अशोक कुमार ने सभी के प्रति आभार जताया। इस कार्यक्रम में दीपक गोविंद राव, रामप्रीत, आबिद अली, राजेश्वर, अम्ब्रेश, हरिप्रताप राव, गोपीचन्द समेत 500 किसानों को ऋण मोचन स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी गंगा राम, एसओ आरके यादव, बृजेश श्रीवास्तव, कानूनगो लियाकत अली, नागेंद्र तिवारी, शिव मुरारी लाल, विपिन मणि, भगवंत चौहान, मुकुट बिहारी, वंकटेश्वर मिश्र, रामाज्ञा प्रसाद, हरि प्रसाद चौधरी, धीरज सिंह, संजू पासवान समेत कई लोग मौजूद थे।