{"_id":"59997cf44f1c1bf24f8b4623","slug":"51503231220-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसी नदी के गोलाघाट से पीपा पुल हटाने से परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसी नदी के गोलाघाट से पीपा पुल हटाने से परेशानी बढ़ी
Updated Sun, 20 Aug 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। गोलाघाट के बांसी नदी पर लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाया गया पीपा पुल हटा लिऐ जाने से क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अब लोगों को छोटी नाव से नदी पार करनी पड़ रही है।
दस दिन पहले तक बेनिया पिपरा, राजपुर खास, गोलाघाट, इमिलिया टोला, जोगनी, बुटन टोला, मोतीराय टोला, नरवाजोत, मुसहरी, ठकरहां, नौका टोला सहित अन्य कई गांवों के लोग गोलाघाट पर बांसी नदी को पार करने के लिए पीपा पुल से आते-जाते थे। बाद में जलस्तर में वृद्धि का हवाला देते हुए लोक निर्माण विभाग ने पीपा पुल हटा लिया। इसके चलते लोगों को आवागमन से लगायत खेती के काम में भी दिक्कतें होने लगी है। एक छोटी नाव पर दस से बारह लोग नदी पार कर रहे हैं। इसमें काफी जोखिम भी है।
बेनिया पिपरा के ध्रुव निषाद का कहना है कि इस पीपा पुल को हटा लिए जाने से दिक्कत बढ़ गई हैं। नाव से नदी पार करना खतरा मोल लेने के समान है। इस क्षेत्र के सरल शर्मा, प्रमोद सिंह, जयप्रकाश यादव, उदयलाल वर्मा, रामदेनी निषाद, विश्वनाथ चौधरी, पन्नालाल यादव, सुशील वर्मा आदि ने कहा है कि पक्के पुल का इंतजाम हो जाए, तो इस तरह की समस्या से स्थायी निजात मिल सकती है।