फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   महराजगंज जिले के रहने वाले बाइक सवार लौट रहे थे घर

महराजगंज जिले के रहने वाले बाइक सवार लौट रहे थे घर

Mon, 12 Jun 2017 05:03 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज जिले के रहने वाले बाइक सवार लौट रहे थे घर
कुशीनगर। कस्बे के रामकोला रोड स्थित तहसील कार्यालय के पास सोमवार की भोर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को कप्तानगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के श्याम देऊरवा थाना क्षेत्र के भटगांवा निवासी राजेश्वर गुप्ता और नजीबुल बाइक से रामकोला कस्बे में एक शादी समारोह में आए थे। भोर में ये लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। पडरौना-कप्तानगंज मार्ग पर तहसील कार्यालय के सामने पहुंचे थे कि बाइक समेत किसी वाहन की चपेट में आ गए। दोनों घायलों को लोगों ने कप्तानगंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने राजेश्वर को मृत घोषित कर दिया। घायल नजीबुल का यहीं इलाज चल रहा है। कप्तानगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed