फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   5140 persons checked, no found infected

राहत: बाहर से आए 5140 लोग, किसी में नहीं मिला संक्रमण

Sun, 29 Mar 2020 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
5140 persons checked, no found infected
कुबेरा भुवाल पट्टी गांव में बाहर से आए लोगों का चेकअप करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : KUSHINAGAR
राहत: बाहर से आए 5140 लोग, किसी में नहीं मिला संक्रमण
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड से रविवार को भी राहत भरी खबर रही। तीन दिन से यहां कोरोना का कोई संदिग्ध मरीज जिला अस्पताल नहीं पहुंचा है, जबकि विदेशों से 131 और देश के विभिन्न प्रांतों से 5009 लोग अपने घरों को वापस आ चुके हैं। इस जानलेवा बीमारी से बचाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।
विदेशों से अब तक 131 लोग जिले में आ चुके हैं, जबकि देश के विभिन्न महानगरों से जनपद के विभिन्न गांवों में 5009 लोग आ चुके हैं। इनमें सुकरौली क्षेत्र के 610, हाटा के 666, कसया के 85, फाजिलनगर में 336, तमकुही में 334, तरयासुजान में 322, दुदही में 468, कुबेरस्थान, कुबेरस्थान में 459, रामकोला में 479, कप्तानगंज में 197, खड्डा में 199, मोतीचक में 294, नेबुआ नौरंगिया में 355 और विशुनपुुरा ब्लॉक के गांवों में 205 लोग आए हैं।
विज्ञापन

इनमें जनपद की स्वास्थ्य टीम की ओर से 25 से 28 मार्च तक 4576 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। जांच में सभी स्वस्थ पाए गए हैं।
इसके बावजूद जनपद के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि पिछले तीन दिनों से जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में कोरोना का कोई संदिग्ध मरीज भर्ती नहीं कराया गया है। जिला प्रशासन इस जानलेवा बीमारी से बचाव को लेकर सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट्रियों में ठहरें हैं 11 बाहरी मजदूर
इधर, जिला औद्योगिक केंद्र कुशीनगर के उपायुक्त उद्योग की तरफ से बताया गया है कि जनपद की 11 औद्योगिक इकाइयों से वार्ता की गई है, जो अपने फैक्ट्री परिसर में ही रखकर मजदूरों के भरण-पोषण की व्यवस्था की हुई हैं। यहां 11 बाहरी तथा शेष स्थानीय मजदूर हैं। फैक्ट्रियों की ओर से इनमें 18 मजदूरों को पारिश्रमिक का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed