{"_id":"628e70dccf4d1027a83a26be","slug":"51-kilo-gaanja-ke-saath-paanch-antararaajyeey-taskar-giraphtaar-kushinagar-news-gkp4381355174","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 किलो गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 किलो गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
अवैध गांजा तस्करी गैंग का खुलासा करते एसपी धवल जायसवाल।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
51 किलो गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
तरयासुजान पुलिस को मिली कामयाबी, दो बाइक भी बरामद
कुशीनगर। तरयासुजान थाने की पुलिस ने 51 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो बाइक भी बरामद की है।
बुधवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी धवल जायसवाल ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के गिरोहा का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के छह थैलों में 51 किलो गांजा बरामद हुआ है। तरयासुजान थाने की पुलिस ने इन तस्करों को एनएच-28 स्थित झरही नाला के पास गिरफ्तार किया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ने बताया कि विजय साहनी ग्राम भगवान पांडेय टोला मुसहरी थाना भितहां पश्चिमी चंपारण, बिहार, देवा यादव नदवा बेली थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, विजय प्रसाद, अंगद पटेल व रामबिलास गौड़ ग्राम रूपहीटाड़ थाना भितहां जनपद पश्चिमी चंपारण, बिहार के निवासी हैं। एसपी ने बताया कि इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी, निरीक्षक राजप्रकाश सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी अमित कुमार शर्मा, एसआई मुबारक अली, आशीष सिंह, सुशील सिंह सर्विलांस सेल, शम्मी कुमार सर्विलांस सेल, हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव, अशोक, कांस्टेबल रणजीत यादव, संदीप भाष्कर, सचिन कुमार, राघवेंद्र, चंद्रशेखर यादव और शिवानंद सिंह शामिल रहे।