फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   500 cadets participated in the ten day camp

Kushinagar News: दस दिवसीय शिविर में शामिल हुए 500 कैडेट

Tue, 14 May 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 May 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
500 cadets participated in the ten day camp
पडरौना। सखवनिया स्थित श्रीगांधी इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार से 50 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी पड़रौना का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें एनसीसी कैडेटों ने पहले दिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शाम को उन्हें एनसीसी के अधिकारियों ने परेड कर उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कर्नल जयंत चट्टोपाध्याय व डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफि्टिनेंट कर्नल वानामाला कृष्णा ने बताया कि इस शिविर में कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया के 500 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के पहले दिन कैडेटों के प्रमाण पत्र और उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके बाद बायोमेट्रिक मशीन से उनकी उपस्थिति ली गई। मंगलवार की सुबह छह बजे से नियमित प्रशिक्षण शुरू होगा। इसमें पीटी, परेड के अलावा सेना कैंप में मिलने वाली जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान रिसालदार मेजर हरपाल सिंह, सूबेदार संजय कुमार हुड्डा, नायब सूबेदार त्रिलोक सिंह, हवलदार राजकुमार श्रेष्ठ, कुलदीप सिंह, दीपक कुमार श्रेष्ठ, छब्ब बहादुर थापा, जगत सिंह, भुवनचंद्र गौला, थिनलेस दुर्जे, सर्वजीत सिंह, लेफ्टिनेंट वेदप्रकाश मिश्रा, लेफ्टिनेंट राजीव यादव, लेफ्टिनेंट बृजेश कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट नंदलाल पाल, थर्ड ऑफिसर मनोज कुमार, मोहम्मद असरफ राईन, अशोक कुमार, राजेश कुमार, धन्नजय सिंह, लल्लन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed