{"_id":"66f6d27be98c7eb8c40b884d","slug":"50-year-old-woman-dies-young-man-injured-in-collision-with-bolero-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123775-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मोत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मोत, युवक घायल
Fri, 27 Sep 2024 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अजीजनगर-दुबौली मार्ग पर अथरहा गांव के समीप जगत चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे बोलेरो की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवक को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौनरिया गांव के टोला लमुहवा निवासी राबड़ी देवी (50) पत्नी जोखई यादव अपने पड़ोसी श्याम बिहारी गुप्ता (24) पुत्र हीरा गुप्ता के साथ बाइक से पीलिया का झाड़-फूंक कराने सिकटिया गांव में आई थीं। झाड़-फूंक कराने के बाद वह बाइक से घर जाने के लिए निकली। इसी दौरान जगत चौराहे पर अज्ञात बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक युवक श्याम बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो समेत चालक वहां से भाग निकला। लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल युवक को सीएचसर मोतीचक पहुंचाया। वहां से युवक को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राबड़ी की शादी धर्मपुर में हुई थी, जो परिवार के साथ गौनरिया में ही रहती थी। महिला के बड़े बेटे अमरनाथ यादव की शादी हो चुकी है, जो पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। इसके अलावा चार में से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।