{"_id":"6ac4029e1fd3fd1fcc0ad925","slug":"50-lakh-transaction-dispute-injures-two-businesses-video-goes-viral-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-169566-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 50 लाख के लेनदेन के विवाद में दो व्यवसायियों में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 50 लाख के लेनदेन के विवाद में दो व्यवसायियों में मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
जमीन और रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद, कोतवाली में दी तहरीर
दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी, सीओ बोले- तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
पडरौना। हाटा नगर के वार्ड नंबर 19 में जमीन और करीब 50 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर शनिवार को दो व्यवसायियों के बीच विवाद हो गया। एक व्यवसायी ने दूसरे पक्ष पर दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हाटा कोतवाली में तहरीर दी है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
हाटा नगर निवासी कपड़ा व्यवसायी गौरख मद्देशिया ने तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई राजू मद्देशिया का दो अन्य व्यवसायियों से जमीन और रुपये के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। मामला कसया न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि शनिवार को दूसरे पक्ष के लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और भाई को अपशब्द कहने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगे। दुकान पर हंगामा नहीं करने और बैठकर बातचीत करने के लिए कहने पर वे लोग उग्र हो गए और मारपीट करने लगे।
बताया जा रहा है कि घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, मामले को एक जनप्रतिनिधि के परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
कसया के सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।