फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   50 booked in sabotage and rebell case

तरयासुजान थाने के डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी पर बवाल, 50 लोगों पर केस दर्ज

Wed, 01 Jul 2020 07:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
50 booked in sabotage and rebell case
ढिबनी बंजरवा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस फोर्स । - फोटो : KUSHINAGAR
तरयासुजान थाने के डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी पर बवाल, 50 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

तमकुहीराज/रगड़गंज। तरयासुजान थाना क्षेत्र डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी पर मंगलवार की रात में पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को क्षति, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। बुधवार को भी रकबा गांव से पुलिस चौकी तक पुलिसकर्मी तैनात रहे। पूर्व प्रधान के घरवालों ने भी पुलिस कर्मियों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ व उत्पात मचाने का आरोप लगाया है। पूर्व प्रधान का किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मंगलवार की रात डिबनी बंजरवा बाजार में पटहेरवा थाना क्षेत्र के रकबा राजा गांव के पूर्व प्रधान रामबली यादव का किसी व्यक्ति से झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी पूर्व प्रधान को पकड़ कर चौकी पर ले आए। किसी ने परिजनों को सूचना दे दी कि पूर्व प्रधान के साथ पुलिस ने मारपीट की है। उसके बाद गांव के लोग पुलिस चौकी पहुंच गए और पूछताछ करने लगे। थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ गया। तीन पुलिस कर्मियों जयप्रकाश, शैलेष व धनंजय को चोटें आईं हैं। वहीं पूर्व प्रधान सहित गांव के कई लोग भी घायल हो गए। पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच संघर्ष की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के परिजनों का कहना है कि रात में हुई घटना के कुछ देर बाद ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और तोड़फोड़ की। विरोध जताने पर परिवार के लोगों को भी पीटा गया। पुलिसकर्मी पूर्व प्रधान रामबली यादव के बारे में पूछ रहे थे। घरवालों का आरोप है कि महिलाओं व बच्चों की भी पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद सहमे लोग बुधवार को डिबनी बंजरवा चौराहे की तरफ नहीं गए। बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा। डिबनी बंजरवा चौराहे से लेकर रकबा गांव तक पुलिसकर्मी चहल कदम करते रहे। एहतियात के तौर पर पीएसी भी मंगाकर रखी गई है।
सुबह पूर्व विधायक व यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा गांव पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। पूर्व विधायक ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के लिए अफसरों से बात की। कहा कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई हुई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व प्रधान के घर में पुलिस द्वारा तोड़फोड़ की बात निराधार है। गांव वालों ने ही धावा बोलकर पुलिस चौकी को क्षति पहुंचाई है, जिसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। तीन बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। इस मामले में 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिसिया कार्रवाई से सहमे हैं ग्रामीण
रगड़गंज। रकबा राजा गांव में पूर्व प्रधान के घर पुलिसिया कार्रवाई से ग्रामीण सहमे हैं। कई लोग घर छोड़कर इधर उधर शरण लिए हैं। अगल-बगल के गांवों में भी लोग चिंतित हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चौकी का विवाद शांत होने के बाद सभी लोग वापस आ गए। रात में करीब 12 बजे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पटहेरवा थाना क्षेत्र के रकबा राजा गांव पहुंचे तथा पूर्व प्रधान रामबली यादव व वर्तमान ग्राम प्रधान रामध्यान यादव के घर में घुसकर लोगों की पिटाई की गई तथा सामान तोड़ दिया। घरवालों के अनुसार पुलिस कर्मियों ने इन्वर्टर, बैटरी, कुर्सी-मेज, आलमारी, नल, किचेन के अलावा शौचालय का दरवाजा तक तोड़ दिया। पुलिस के पिटाई से ग्राम प्रधान रामध्यान यादव की पत्नी ममता यादव (45) भी घायल बताई जा रही हैं।

सात-आठ गाड़ियों से पहुंचे थे पुलिसकर्मी
रगड़गंज। पुलिस चौकी पर बवाल के बाद घर पहुंचे लोगों को रात में पुलिसिया कार्रवाई का अनुमान नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि आधी रात में अचानक सायरन व हूटर बजती हुई पुलिस की सात-आठ गाड़ियां पहुंची तो लोग अपने घरों में दुबक गए। उन्हें लगा कि कोई अधिकारी घटना के बारे में पूछताछ करने आया होगा। परंतु कुछ ही देर में प्रधान व पूर्व प्रधान के घर से सामान टूटने व महिलाओं-बच्चों की चीख-पुकार से लोगों को स्थिति का अंदाजा हो गया। ग्रामीण रामनरेश यादव, रामबिलास यादव, संतोष प्रसाद, श्याम सुंदर कुशवाहा, लखन यादव आदि ने बताया कि बीच बचाव करने गए लोगों को भी पुलिस कर्मियों ने नहीं बख्शा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed