{"_id":"661703ddc0ec7579430dd4e5","slug":"50-acres-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-in-fire-kushinagar-news-c-206-1-sgkp1021-119736-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
Thu, 11 Apr 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
-
- 4
-
Link Copied
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर में आग लगने से किसानों की 50 एकड़ एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। फायर बिग्रेड व ग्रामीणों के दो घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर राजस्व कर्मी पहुंचे हैं और नुकसान का जायजा ले रहे हैं।
लोगों ने बताया कि आग सोहास के सिवान के खेत में डंठल में लगी और खैंचा व इलाहाबाद गांव तक पहुंच गई। गनीमत रहा कि ग्राम पंचायत सोहांस की अधिकांश खड़ी फसल कट चुकी थी। कुछ ही लोगों का शेष रह गया था, नहीं तो तबाही मच जाती। आग लगने से काफी अफरातफरी का माहौल रहा। लोग बचाव के प्रयास में लगे रहे। आग से नन्हे, साधु यादव, भगौती, संतराज, फागू, छेदी, ध्रुव, कैलाश, बिहारी, रमेशचंद्र, रामू सिंह, दीपनारायण, संतोष वर्मा, सीताराम, रामप्रित, जटाशंकर, हरिश्याम आदि किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। संवाद