फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   5 huts tirn to ashes

आग लगने से पांच झोपड़ियां राख

Thu, 31 Dec 2020 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
5 huts tirn to ashes
आग लगने से पांच झोपड़ियां राख
विज्ञापन

टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार बड़वा छापर में बुधवार की देर रात आग लगने से पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बुधवार की देर रात संतोष राजभर के घर में किसी वजह से आग लग गई। आग की लपट देख गांव के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अगल-बगल के अनिरुद्ध राजभर, बनारसी यादव, रामनरायन राजभर, रामदरश यादव की झोपड़ी भी आग की चपेट में आकर जल गई। आग की तेज लपटें उठती देख पहुंचे गांव के लोगों ने काफी मशक्कत की। इसके बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इन झोपड़ियों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा, नगदी आदि जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल राजू प्रजापति ने क्षति का आकलन कर तहसील को रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed