फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   5 children died with mother in fire

Kushinagar News: झोपड़ी में आग लगने से मां और पांच बच्चे जिंदा जले

Fri, 16 Jun 2023 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
5 children died with mother in fire
रामकोला के उरदहा गांव में आग लगने से जली महिला व दो बेटे और तीन बेटियाें की सूचना पर रोते विलखत

विज्ञापन
बाहर सो रहा था पति, आंखों के सामने खत्म हो गया कुनबा, दफनाए गए बच्चे, मां का अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना (कुशीनगर)। बुधवार आधी रात आग लगने से झोपड़ी में सो रही मां और एक से 10 साल की उम्र के पांच बच्चे जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड की मदद से गांव वालों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी की मौत दम घुटने से होना बताया गया है। घटना के समय पति नौमी झोपड़ी के बाहर सोया हुआ था। उसकी आंखों के सामने पत्नी और पांच मासूम बच्चों को आग लील गई।

उधर, नौमी के साढ़ू ने बृहस्पतिवार दोपहर में एसपी को तहरीर देकर नौमी पर पत्नी और बच्चों को दहेज के लिए आग में जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, प्रशासन आग लगने की वजह अज्ञात बता रहा है। महिला का दाह संस्कार कर दिया गया जबकि बच्चों के शव दफनाए गए। डीएम ने प्रति मृतक चार-चार लाख रुपये आपदा राहत कोष से देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कुबेरस्थान थाना क्षेत्र की नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर दो बापू नगर उर्दहा में नौमी गांव के बाहर खेत में झोपड़ी में बनाकर रहता है। बुधवार रात नौमी की पत्नी संगीता (38), बेटा अंकित (10) बेटी लक्ष्मीना (9), बेटी रीता (3), बेटी गीता (2) और छोटा बेटा बाबू (1) झोपड़ी में सो रहे थे। नौमी बाहर सोया था। रात में 12:30 बजे झोपड़ी से आग की लपटें निकलती देखकर नौमी ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक लोग कुछ कर पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। विलाप करते हुए नौमी बार-बार झोपड़ी की ओर भाग रहा था, लेकिन लोग संभाल ले रहे थे।

नौमी के साढ़ू ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नौमी दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद था। आरोप लगाया कि इसी विवाद में नौमी ने पत्नी और बच्चों को मार डाला। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed