फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   46 laakh avamukt phir bhee nahin hua vidyuteekaran

46 लाख अवमुक्त फिर भी नहीं हुआ कसाडा का विद्युतीकरण

Sun, 06 Feb 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
46 laakh avamukt phir bhee nahin hua vidyuteekaran
46 लाख अवमुक्त फिर भी नहीं हुआ विद्युतीकरण
विज्ञापन

आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते हो रही देरी
कसया(कुशीनगर)। कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कसाडा के कार्यालय का विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। जबकि प्राधिकरण ने करीब 46 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया है। विद्युत निगम का तर्क है कि धन अवमुक्त होने के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता और अन्य प्रक्रिया पूरी करने के चलते देरी हुई है।
कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) कार्यालय का भूमिपूजन सपा शासनकाल में हुआ था। कार्यदायी संस्था खुद प्राधिकरण है। पांच वर्ष बाद भी विभाग का यह नया कार्यालय विद्युतीकरण से संतृप्त नहीं हो पाया है। इसे लेकर कसाडा के सचिव एसडीएम वरुण कुमार पांडेय की अगुवाई में टेंपल एरिया मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हो चुकी है। प्राधिकरण ने कार्यालय के विद्युतीकरण के लिए 46 लाख रुपये विद्युत निगम को पहले ही दे दिया है। इसके अलावा प्राधिकरण ने कुशीनगर मुख्य प्रवेश द्वार के पास विद्युत पोल व तार शिफ्टिंग के लिए करीब 15 लाख अवमुक्त किया है। वह भी काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल कुशीनगर के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि धन अवमुक्त हो चुका है। विद्युतीकरण से संबंधित विभागीय औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। टेंडर प्रक्रिया में है, लेकिन कार्य चुनाव बाद ही आरंभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसाडा चौक पर लो वोल्टेज की समस्या
कसाडा चौक के विद्युत उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। यह वार्ड नंबर 17 मणिपुरम में स्थित है। यहां के चौक पर लगभग 100 छोटे-बड़े प्रतिष्ठान हैं। इसके बावजूद यहां उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति डेढ़ किमी दूर नवीन सब्जी मंडी के सामने लगे ट्रांसफॉर्मर से मिलती है। बिजली उपभोक्ता अरुण कुमार राय, कृष्णा जायसवाल, शैलेश पांडेय, राजीव यादव, मेराज आलम, धनवाल गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, हरेंद्र जायसवाल, नवनीत राय, अशोक सिंह आदि का कहना है कि नगरपालिका में शामिल होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बेहतर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed