{"_id":"610985128ebc3ec1bf179ac0","slug":"46-947-people-got-anti-coronavirus-vaccine-kushinagar-news-gkp404306887","type":"story","status":"publish","title_hn":"46,947 लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगवाने के लिए कोविड गाइडलाइन भूल गए लोग।
- फोटो : KUSHINAGAR
Link Copied
46,947 लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने के लिए मंगलवार को जनपद में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस टीकाकरण महा अभियान में सर्वाधिक 173 स्थानों पर कैंप लगाकर शाम तक 46 हजार 947 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण अभियान शुरू होने से अब तक कुल 717433 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 18 साल से अधिक आयु के 14940 लोगों को पहला और 1237 को दूसरा टीका लगाया गया। इसी दिन 45 साल से अधिक उम्र के 1620 व्यक्तियों को टीके की पहली डोज व 699 को दूसरी डोज दी गई। क्लस्टर अप्रोच के तहत 18 साल से अधिक आयु के 24291 लोगों को पहला और 578 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया, जबकि 45 साल से अधिक आयु वाले 2607 लोगों को पहला तथा 975 को दूसरा टीका लगाया गया। इस प्रकार 43458 लोगों को टीके की पहली और 3489 को दूसरी डुोज दी गई। शाम तक जिले में कुल 46947 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनके टीकाकरण में 3398 कोविशील्ड और 55 वॉयल कोवैक्सीन की खपत हुई। उन्होंने बताया कि जनपद में यह अब तक का सबसे बड़ा मेगा कैंप था। उन्होंने बताया कि टीकाकरण शुरू होने से लेकर अब तक जिले में 18 साल से ऊपर के कुल 717433 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।