फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   45 year old transformer burnt due to overload, power supply halted for four days

Kushinagar News: 45 साल पुराना ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड से जला, चार दिनों से बिजली सप्लाई ठप

Sun, 23 Feb 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
45 year old transformer burnt due to overload, power supply halted for four days
अहिरौली बाजार/ पडरौना। हाटा डिवीजन के अंतर्गत आते गिदहा चक बैरिया विद्युत उपकेंद्र पर लगा पांच एमवीए का 45 साल पुराना जर्जर ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड के कारण बुधवार की रात 11 बजे जल गया। आखिरी सांस ले रहे एक मात्र जीर्ण-शीर्ण ट्रांसफाॅर्मर का दम निकल जाने से चार दिनों से इस उपकेंद्र से जुड़े 62 गांवों की बिजली गुल है। इससे क्षेत्र के लोग जहां बिलबिला उठे हैं, वहीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी व्यवधान आ गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब चार दिनों तक लगातार बिजली गुल हुई हो, ऐसा बार-बार होता है। यहां के लोगों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है। अभी तो ठंडी खत्म होने को है और गर्मी शुरू होने वाली है। थोड़ा सा लोड पड़ने पर ही जर्जर हो चुके ट्रांसफाॅर्मर का दम निकल गया। भीषण गर्मी आने पर क्या हाल होगा? इस क्षेत्र में चार दिनों से बिजली गुल है। पानी का मोटर नहीं चल पाने से लोग पानी को तरस रहे हैं। मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पाने से लोग अपनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। टेलीविजन भी नहीं चल पा रहे हैं। व्यापारियों का काम भी बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 11 बजे गुल हुई बिजली की कोई सुध नहीं ले रहा था। अमर उजाला में यह खबर को प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो अधिकारियों व कर्मचारियों की नींद टूटी और चौथे दिन शनिवार को कप्तानगंज से पांच एमवीए का पुराना ट्रांसफाॅर्मर लाकर इसे लगाने का काम शुरू कर दिया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र का उपकेंद्र होने से हो रही उपेक्षा : स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र का उपकेंद्र होने के कारण यहां की उपेक्षा की जा रही है। विभागीय गतिविधियां और आंकड़े भी यही बता रहे हैं। जो उपकेंद्र शहर या कस्बे से जुड़े हैं, हाल के दिनों में या तो वहां के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि हुई है या होने का प्रस्ताव पास हुआ है।

नए ट्रांसफॉर्मर व फीडर भी लगाए गए हैं, लेकिन यहां पर लगे 45 साल पुराने ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत कर काम चलाया जा रहा।
अगर, कुशीनगर जिले के अन्य उपकेंद्रों की बात करें तो विद्युत वितरण उपखंड पडरौना में पहले 10 और आठ एमवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर्स थे। आठ एमवीए वाले की क्षमता वृद्धि कर 25 अगस्त 2024 को 10 एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। एक और पांच एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगने के लिए नगर निकाय योजना के तहत प्रस्ताव पास हो चुका है। नया लगने के बाद यहां पर 10, 10 व पांच एमवीए के तीन ट्रांसफाॅर्मर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed