फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   45 bags of DAP seized on suspicion of fake

Kushinagar News: नकली के संदेह में 45 बोरी डीएपी जब्त

Wed, 27 Nov 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
45 bags of DAP seized on suspicion of fake
बोदरवार। नकली खाद बनाने और डंप करने की सूचना पर कृषि विभाग की टीम ने बोदरवार में एक दुकान पर छापा मारा। प्लास्टिक की बोरी में आईपीएल की अवैध रूप से रखी डीएपी का नमूना लिया और गोदाम को सील कर दिया। राइस मिल में डीएपी डंप करने की शिकायत मिलने पर टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


कप्तानगंज ब्लॉक में निजी दुकानदार अधिक रेट पर उर्वरक की बिक्री कर रहे हैं। किसी ने जिला कृषि अधिकारी से नकली खाद बेचने की शिकायत भी की थी। मंगलवार को अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप यादव के नेतृत्व में टीम बोदरवार कस्बे में पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले सूचना लीक होने पर कप्तानगंज और बोदरवार कस्बे के खाद-बीज की अधिकतर दुकानें बंद कर दुकानदार खिसक लिए। बोदरवार-मंसूरगंज मुख्य मार्ग स्थित दुकान पर टीम पहुंची। दुकानदार राइस मिल में आईपीएल की 45 बोरी डीएपी अवैध तरीके से डंप की थी। टीम ने डीएपी को सील कर दिया और जांच के लिए नमूना लिया। अपर जिला कृषि अधिकारी डाॅ. संदीप यादव ने बताया किसानों को उचित दाम पर सही खाद मिले, विभाग इसको लेकर अभियान चला रहा है। शिकायत पर छापेमारी की गई है। 45 बोरी खाद मिनी है। जांच के लिए सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed