फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   44 students skipped the board exam on the last day.

Kushinagar News: अंतिम दिन 44 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड की परीक्षा

Fri, 13 Mar 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
44 students skipped the board exam on the last day.
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को संपन्न हुईं। अंतिम दिन प्रथम पाली में 33 और द्वितीय पाली में 72 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत कुल 745 परीक्षार्थियों में 701 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 44 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 262 परीक्षार्थियों में से 256 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि छह अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में हुई इंटर की कम्प्यूटर विषय की परीक्षा में पंजीकृत 59 परीक्षार्थियों में 52 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दिए, जबकि सात परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में इंटर की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 524 परीक्षार्थियों में से 493 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed