{"_id":"655a5752055a7b7072036c14","slug":"44-boxes-of-liquor-being-carried-hidden-in-potatoes-recovered-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-7924-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आलू में छिपाकर ले जा रहे 44 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आलू में छिपाकर ले जा रहे 44 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
- नौ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है बरामद शराब की कीमत
मंसाछापर। बांसी चौकी पुलिस ने शनिवार की देर रात को वाहन से आलू के नीचे छिपाकर ले जा रहे 44 पेटी शराब बरामद किया है। तस्कर शराब को बिहार ले जाने के फिराक में थे। पुलिस ने शराब तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
शनिवार की देर रात को वाहन से आलू लेकर बिहार एक व्यक्ति जा रहा था। बांसी चौकी प्रभारी गौरव वर्मा पुलिस टीम के साथ वाहन को रोककर और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आलू के बोरे को उठाया तो उसके नीचे 44 पेटी में 528 लीटर बीयर की बोतल मिली। पुलिस ने एक तस्कर और शराब सहित वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। कुल शराब की कीमत साढ़े नौ लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर शराब तस्कर बिहार के सुगौली के बिनकटवा गांव के निवासी राजू सिंह के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।