फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   42 teams started sugarcane survey

Kushinagar News: 42 टीमों ने शुरू किया गन्ने सर्वे

Thu, 27 Apr 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
42 teams started sugarcane survey
पांडेय पुर में गन्ने का सर्वेक्षण करते पर्यवेक्षक व गन्ना विभाग के अधिकारी।संवाद
30 जून तक सर्वे पूरा करने का निर्धारित किया गया है लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। गन्ना विभाग की तरफ से आगामी सत्र के लिए गन्ने का सर्वे शुरू कर दिया गया है। सेवरही चीनी मिल परिक्षेत्र में गन्ना पर्यवेक्षकों की 42 टीमें लगाई गई हैं। विभाग की तरफ से 30 जून तक सर्वे का कार्य पूरा करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सेवरही, तरयासुजान व गन्ना समिति दुदही जोन के तहत आने वाले पिपराघाट, उजारनाथ, गुरवालिया, जमुआन, जंगली पट्टी, विरवट कोंन्हवलिया, पांडेयपुर, जगदीशपुर, अहिरौलीदान, तरयासुजान, दुदही, लबनिया, राजपुर खाश, परसा उर्फ सिरिसिया, बेदुपार, सुमही संतपट्टी, कत्तौरा, गौरीनगर समेत सभी गांवों के गन्ने की फसल का चरणबद्ध सर्वे जीपीएस सिस्टम से होगा। इस कार्य के लिए केन यूनियन सेवरही और चीनी मिल के संयुक्त कर्मचारियों की कुल 42 टीम को लगाई गई।
विज्ञापन

एसएमएस के जरिये किसानों को गन्ना सर्वे की सूचना दी जाएगी। इस दौरान प्रत्येक गन्ना किसान से घोषणा पत्र भरवाकर जमा कराया जाएगा। बुधवार को गन्ना विभाग व चीनी मिल के अधिकारी पांडेयपुर गांव में सर्वे कार्य का किया। सेवरही चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक पीएन शाही ने बताया कि जीपीएस सिस्टम से बीते साल गन्ने की पौध से कितनी गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल को हुई है और इस साल खेतों में कितना गन्ना आदि कई महत्वपूर्ण ब्यौरा आसानी से जुटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना सर्वे को लेकर देवरिया गोरखपुर परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त ऊषा पाल ने बताया कि प्रत्येक गन्ना किसान को बोए गए गन्ने का विवरण, उसकी प्रजाति, बैंक खाता संख्या व मोबाइल फोन नंबर और अन्य जानकारी एक घोषणा पत्र भरकर सर्वे कार्य में लगे कर्मचारियों के पास जमा कराना होगा। इसके लिए संबंधित को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed