{"_id":"5cb37b0dbdec2214442491d6","slug":"41555266317-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज की टीम ने 15 रनों से जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तानगंज की टीम ने 15 रनों से जीता फाइनल
Mon, 15 Apr 2019 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम को ट्राफी देते प्रधानाचार्य बीके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। तमकुही क्षेत्र के सेंदुरिया बुजुर्ग गांव में मां कंकाली देवी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को देवरिया को 15 रनों से हराकर कप्तानगंज की टीम ने जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर कप्तानगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। जवाब में उतरी देवरिया की टीम सात ओवरों में 39 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह कप्तानगंज की टीम ने 15 रनों से मैच जीत लिया।
मैच के मुख्य अतिथि फाजिलनगर प्रधान संघ अध्यक्ष व नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह का मैच स्थानीय स्तर के खिलाड़ियों में प्रतियोगिता का जज्बा उत्पन्न करता है। इससे खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए स्टेडियम बनाए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा, उपाध्यक्ष सरफराज अहमद, नौशाद अली, नकुल जायसवाल, ग्राम प्रधान बिजली यादव, केदार सिंह, हिमांशु जायसवाल, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।