फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sant gadge

इंसानियत के अग्रदूत थे संत गाडगे : चंदन

Sun, 24 Feb 2019 12:00 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 24 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
sant gadge
कुशीनगर में संत गाडगे की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर कैंडिल जलाते समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
कसया। कुशीनगर में कन्नौजिया युवा शक्ति फाउंडेशन की ओर से शनिवार को संत गाडगे की 143वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला। संत गाडगे को इंसानियत का अग्रदूत व शोषित तथा पीड़ित समाज का मसीहा बताया गया।
विज्ञापन


फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष चंदन राज ने कहा कि संत गाडगे महाराज का जन्म महाराष्ट्र प्रांत के जिला अमरावती की तहसील दरियापुर में 23 फरवरी 1867 को हुआ था। महाराज का कहना था कि बिना परिश्रम किए किसी व्यक्ति को एक दाना नहीं खाना चाहिए। वे तीर्थयात्रा, ढोंग व आडंबर के खिलाफ थे। हमें तन और मन की मैल निकालकर सर्व समाज के लिए बाबा के आदर्शों पर चलना होगा।
विज्ञापन


जिला प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि जब तक हम शिक्षित और संगठित नहीं होंगे, तब तक हमारे समाज का शोषण बंद नहीं होगा। संत गाडगे के अनुयायी पूरे देश में हैं। गाडगे इंसानियत के अग्रदूत व शोषित तथा पीड़ित समाज के मसीहा थे। इसके पूर्व समाज के लोगों ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण किया। अंत में सोनू राज ने आए हुए समाज के लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान रमेश चौधरी, ग्राम प्रधान प्रदीप चौधरी, हेमंत कुमार, मुकेश कन्नौजिया, सुनील परवाना, आशुतोष सिंह पटेल, पंकज वर्मा, मनोज कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed