{"_id":"5a905f494f1c1ba3268bbe64","slug":"41519411017-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...चोट लगे हिंदू को मुस्लिम चीख पड़े, ऐसा हिंदुस्तान बना दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...चोट लगे हिंदू को मुस्लिम चीख पड़े, ऐसा हिंदुस्तान बना दे
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
कवि सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। नूरी इस्लामिया मदरसा की तरफ से शुक्रवार को क्षेत्र के महुअवा कारखाना के डिग्री टोला में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। इसमें काफी तादाद में लोगों ने देर रात तक कविता पाठ एवं मुशायरा का आनंद लिया।
कार्यक्रम के संयोजक जाकिर हुसैन ने मुख्य अतिथि एमएलसी रामअवध यादव, विशिष्ट अतिथि डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी एवं हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश यादव का स्वागत किया। अतिथियों ने क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन की भरपूर सराहना की। शायर ईमाम फैज नागपुरी के होंठों की मुस्कान बना दे या अल्लाह, हर दिल का मेहमान बना दे या अल्लाह, चोट लगे हिंदू को मुस्लिम चीख पड़े, ऐसा हिंदुस्तान बना दे या अल्लाह...पर खूब वाहवाही मिली। इसके अलावा हास्य कवि विकास बौखल, महाराष्ट्र से आईं मासूमा तब्बसुम, इलाहाबाद से आईं रंजना सिंह, मिसन गोपालपुरी, वकार जाफरी (माले गांव), शादाब आजमी, तनवीर जलालपुरी, विकास बौखल, इमरान फैज, जमील साहिब, मखदूम फूलपुरी, सद्दाम हाथरसी, रहमतुल्लाह अचानक, फरमूद इलाहाबादी, राजेश राही, रंजना सिंह हया, नूरी परवीन, मासूमा तबस्सुम एवं शबाना कानपुरी आदि कवियों व शायरों ने कविता पाठ हास्य व्यंग्य, गजल, चहेरिया एवं गीतों की अनेंक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हसीमुद्दीन अंसारी, राणा सिंह, अमरनाथ यादव, यासीन अली, आबिद अली, सिंगासन यादव, रवींद्रनाथ यादव, अलाउद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।