{"_id":"59fb0bb04f1c1b71548ba55c","slug":"41509624752-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित विहीन शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित विहीन शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 02 Nov 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
ध्ारना देते शिक्षक
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट की तरफ से मानदेय की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। वित्त विहीन शिक्षकों ने मानदेय नहीं मिलने पर बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी है। दोपहर बाद विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपकर धरना समाप्त किया गया।
सुबह करीब 11 बजे जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर सैनी के अगुवाई में जिले भर वित्तविहीन शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पहुंचे और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए धरना पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक ्ष ज्ञानेश्वर सैनी ने कहा कि पूर्व की सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों की आर्थिक तरक्की के लिए मानदेय देने की घोषणा की थी।
उस सरकार ने बजट आवंटन के अलावा मानदेय भुगतान भी करा दिया था। परंतु शिक्षकों की हिमायती होने का दावा करने वाली भाजपा की सरकार ने पिछली सरकार के इस फैसले को रोक दिया। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों के लिए 20 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय की मांग की। धरना को संबोधित करने वाले सभी वक्ताओं ने मानदेय नहीं मिलने पर बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी दी। इस धरना-प्रदर्शन को जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, शम्भू शरण मिश्र, महासचिव श्रीनारायण कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
इस दौरान बालकेश्वर सिंह, शिव कुमार सिंह, संजय पांडेय, जितेंद्र, ब्रजभूषण, सत्यनारायण सिंह, सोबरन प्रसाद, ओमप्रकाश, तेज बहादुर, चंद्रेश्वर चौबे,. मधु ूदन तिवारी, पुंडरिक मिश्र, अवधेश पांडेय, संवरू यादव, सत्यवान पति त्रिपाठी समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।