{"_id":"59d6629b4f1c1ba1538b5c63","slug":"41507222171-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4600 रुपये देने पर बदला ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4600 रुपये देने पर बदला ट्रांसफार्मर
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा (कुशीनगर)। सहदौली में जला 100 केवीए का ट्रांसफार्मर गांववालों की गुजारिश और क्षेत्रीय विधायक के कहने पर भी नहीं बदला गया, उसे 4600 रुपये मिलते ही विभाग ने बदल दिया। गांव के लोगों ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के पटहेरवा फीडर के गांव सहदौली में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर सितंबर में जल गया। इससे गांव में अंधेरा छा गया। इसके अलावा पटहेरिया चौराहा सहित पूर्वांचल बैंक की भी बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलने के लिए जेई से आग्रह किया। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक से भी पैरवी की गई थी, जिस पर विधायक ने जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए जेई से बात की थी। पर जेई ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने की बात कही थी। बाद में उपभोक्ताओं ने विभागीय कर्मचारियों से बात की और चंदा जुटाकर 3600 रुपये में ट्रांसफार्मर बदलने और 1000 रुपये भाड़ा देने पर चार अक्टूबर की शाम को ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा का कहना था कि अगर ऐसी बात है तो इस प्रकरण की शिकायत कर जांच कराई जाएगी, जबकि जेई फाजिलनगर अरुण वर्मा का कहना था कि ट्रांसफार्मर के नाम पर रुपये लेने वाले कर्मचारी के बारे में पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।