{"_id":"59c8fd324f1c1be7478b4c6a","slug":"41506344242-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के राजेश्वरी मार्केट में प्रतिमा रखने को लेकर उपजा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के राजेश्वरी मार्केट में प्रतिमा रखने को लेकर उपजा विवाद
Updated Mon, 25 Sep 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नगर के राजेश्वरी मार्केट में दुर्गा पूजा पांडाल बनाने को लेकर उपजा विवाद अंतत: प्रशासन की सख्ती के बाद शांत हो गया। आयोजन समिति को इस बार यहीं पांडाल सजाने की अनुमति मिली है, लेकिन अगले वर्ष नया स्थान चुनना होगा। सोमवार को इसको लेकर पूरे दिन राजेश्वरी मार्केट से लगायत कोतवाली परिसर तक गहमा-गहमी बनी रही।
राजेश्वरी मार्केट में 63 वर्षों से लगातार कसेरा टोली मुहल्ले के लोग दुर्गा प्रतिमा रखकर पूजा करते हैं। दो वर्ष पूर्व इस कटरे का नया निर्माण हुआ तो आयोजकों ने कसेरा टोली कारखाना परिसर में पांडाल सजाया था। परंतु इस बार जब आयोजक पांडाल को फिर कटरे में सजाने की तैयारी में जुटे तो कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। सोमवार की सुबह आयोजक प्रतिमा लेकर कटरे के पास पहुंचे तब तक मालिक का हवाला देकर एक व्यवसायी प्रतिमा रखने से मना करने लगा। नाराज आयोजक प्रतिमा को कटरा में ही रखने की जिद पर अड़े थे। माहौल गरमाने की सूचना मिलते ही कोतवाल डॉक्टर विनय प्रकाश राय मयफोर्स पहुंचे और आयोजकों को समझाने लगे।
सीओ नीतेश प्रताप सिंह, एसडीएम अजय नारायण सिंह भी पहुंचे और वार्ता कर मामले का हल निकालने का प्रयास किए, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया। यहां एडीएम कृष्णलाल तिवारी और एडिशनल एसपी हरिगोविंद की मौजूदगी में वार्ता हुई। अंतत: इस बात पर सहमति बनी कि इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा कटरे में ही रखी जाएगी और अगले साल के लिए नया स्थान खोजा जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान हियुवा नेता विनय जायसवाल, राजन जायसवाल, भाजपा नेता प्रमोद साहा, गौरव तिवारी, कन्हैया साहा, अनिल साहा, पिंटू साहा, सतीश साहा, रवि आदि मौजूद रहे।
-----
कुछ व्यापारियों से नाराज थे आयोजक
पडरौना। राजेश्वरी मार्केट में दुर्गा प्रतिमा रखने को लेकर हुए विवाद में आयोजक कटरे के दुकानदारों से नाराज थे। आयोजकों का कहना था कि कटरा मालिक के कहने पर ही यहां प्रतिमा रखी जाती रही है। यहां के कुछ दुकानदार पहले भी कटरा मालिक को बरगलाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी इस आयोजन को लेकर मनाही नहीं की है। इस बार भी उन्हीं दुकानदारों के उकसाने पर विवाद की नौबत आई थी।
-----
एक तरफ वार्ता तो दूसरी ओर मंगलगीत
पडरौना। दुर्गा पूजा पांडाल बनाने को लेकर एक तरफ आयोजन समिति व कटरा के दुकानदारों के बीच वार्ता हो रही थी तो दूसरी तरफ कसेरा टोली, तिलक चौक और धर्मशाला रोड की तमाम महिलाएं कटरे में पहुंचकर देवी गीत गाने लगीं। पुलिस और आसपास के लोगों से भरे कटरा में देखते ही देखते महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। प्रशासन ने सूझ-बुझ का परिचय देते हुए आयोजकों व विरोध कर रहे लोगों को कटरे से हटाकर कोतवाली पहुंचाया और वहीं वार्ता कर मामले का हल भी निकाला।
----
....और भाजपा नेता को सीओ ने फटकार लगाई
पडरौना। राजेश्वरी मार्केट कटरा में प्रतिमा स्थल को लेकर उपजे विवाद को शांत कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसर आयोजकों से वार्ता कर रहे थे। इसी दरम्यान शहर के एक युवा भाजपा नेता आ पहुंचे। उन्होंने यह तर्क दिया कि अगर इस बार प्रतिमा नहीं रखी गई तो पार्टी बदनाम हो जाएगी। इतना सुनते ही सीओ सदर नीतेश प्रताप सिंह की भौंहें टेढ़ी हो गई और नेताजी को फटकार लगाते हुए कहा कि ...आस्था को पार्टी से न जोड़ें। इसके बाद नेताजी को अन्य लोगों ने भी खरी खोटी सुनाई और वे धीरे से खिसक लिए।