फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 बच्चे खसरा की चपेट में, विभाग बेखबर

12 बच्चे खसरा की चपेट में, विभाग बेखबर

Sat, 24 Jun 2017 04:43 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
12 बच्चे खसरा की चपेट में, विभाग बेखबर
कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के नरकहवा गांव के खास टोला में 12 बच्चे खसरा की चपेट में हैं। गांव में इस बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य महकमे को इसकी खबर तक नहीं है। इसी तरह रामपुर जंगल और बुलुहवा गांव के पथलहवा ओला में भी कई लोग करीब डेढ़ माह से इस बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन

नरकहवा गांव के खास टोला निवासी रामदयाल भारती के 10 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार भारती के बाद छह वर्षीय गोलू को भी खसरा हो गया है। रामदयाल के 25 वर्षीय भाई छोटू भारती, छोटू के चार वर्षीय पुत्र आकाश, तीन वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी और उनकी 55 वर्षीय माता प्रभावती देवी भी इस बीमारी की चपेट में आ गई हैं। पड़ोसी शिवपूजन के 23 वर्षीय पुत्र पप्पू भारती, जितेंद्र के छह माह के पुत्र विशाल व दिनेश गौतम के 10 वर्षीय पुत्र अजीत भी इस बीमारी से पीड़ित हैं। वहीं स्कूल टोला निवासी गनेश कुशवाहा के यहां एक माह से 18 वर्षीय पुत्र सरतेज, 23 वर्षीय विनोद, सरोज की दो वर्षीय पुत्री सुप्रिया, पांच वर्षीय प्रिंस व दो वर्षीय प्रीती के अलावा जोखू का 12 वर्षीय पुत्र रवि भी खसरा की चपेट में हैं। इसी तरह एक पखवारे पूर्व रामपुर जंगल में 34 वर्षीय जयप्रकाश शर्मा 12 वर्षीय पुत्री प्रीती व नौ वर्षीय पुत्र भोला के साथ खसरा से पीड़ित हैं। पथलहवा में 27 वर्षीय दुर्गादत्त पांडेय, 32 वर्षीय श्रीकांत, उनके पांच वर्षीय पुत्र राजू तथा तीन वर्षीय पुत्री रागिनी भी इस बीमारी से ग्रस्त हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी खड्डा डॉ. संतोष गुप्त ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं थी। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed