फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   41 people of the district are trapped in Ukraine

यूक्रेन में जिले के 41 लोग हैं फंसे

Mon, 28 Feb 2022 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
41 people of the district are trapped in Ukraine
यूक्रेन में जिले के 41 लोग हैं फंसे
विज्ञापन

राहत आयुक्त कार्यालय ने जारी की दूसरी सूची
रविवार को जारी की गई थी 19 छात्रों की सूची
कुशीनगर। यूक्रेन में फंसे जनपद के छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार रात प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से मिली सूची के आधार पर जिला प्रशासन ने 22 और विद्यार्थियों की सूची जारी की है। इससे पहले रविवार को 19 छात्रों की सूची जारी की गई थी।
मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जनपद के काफी संख्या में विद्यार्थी यूक्रेन में गए हैं, जो वहां युद्ध छिड़ने के बाद फंस गए हैं। उनकी फिक्र में परिवार के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने जिन लोगों की सूची जारी की, उनमें खड्डा के अखिल वर्मा, कसया क्षेत्र के पिपराझाम के शुभम त्रिपाठी, शंकरपट्टी के पंकज सिंह व वाचस्पति सिंह, पटेरहा बुजुर्ग, बलकुड़िया के दिलशाद अहमद, लक्ष्मीगंज की काजल रौनियार, पटखौली की अनामिका सिंह, लोहिया नगर कसया के सतीश कुमार सिंह, पिपरा बर सिवान के आबिद अली का नाम है।
विज्ञापन

इनके अलावा खड्डा क्षेत्र के बंजारीपट्टी के मोहन पाल, कप्तानगंज क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी रंजीत कुमार, जोगिया हिच्छाराय के मजहर अली, मठिया माफी के मुकेश कुमार शाही, सुखपुरा के शिवकांत कुमार कुशवाहा, चाफ राय पट्टी के तुषार कुशवाहा, फाजिलनगर के राहुल सिंह, दुदही के इशमामुल हक, जमालपुर पडरौना के शहनवाज अहमद, अंबेडकर कॉलोनी चौरिया के हिमांशु भाष्कर और उस्मानपुर के सुमित सिंह आदि का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed