फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   400 houses lost power due to technical fault in Turkpatti feeder

Kushinagar News: तुर्कपट्टी फीडर में तकनीकी खराबी से 400 घरों की बिजली गुल

Thu, 14 Aug 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
400 houses lost power due to technical fault in Turkpatti feeder
तुर्कपट्टी। गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र के तुर्कपट्टी फीडर में सोमवार की रात करीब एक बजे तकनीकी खराबी आ गई। इससे फीडर से जुड़े तुर्कपट्टी बाजार और आसपास के गांवों के करीब 400 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। तुर्कपट्टी निवासी प्रवीण शंकर पांडेय, असरेंद्र पांडेय, कृपाशंकर पांडेय, राजन पांडेय, जिनीश मद्धेशिया, ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज गिरि, अजीत सिंह, अमला गिरि, राजेश वर्मा आदि ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो बिजली उपकेंद्र में कुछ न कुछ खराब जरूर हो जाता है। बिजली आपूर्ति ठप होने से व्यापार तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जेई विकास कुशवाहा ने बताया कि आपूर्ति में आ रही दिक्कतों की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed