फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   40 houses burnt in fire in Kushinagar three including two innocents died

UP News: कुशीनगर में आग की लपटों में 40 घर जले, दो मासूमों से सहित तीन की मौत; कई बकरियां-गाय व भैंस झुलसे

Tue, 18 Apr 2023 07:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंसाछापर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंसाछापर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Apr 2023 07:10 PM IST
सार

कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के बाजूपट्टी गांव में दोपहर करीब एक बजे खाना बनाते समय लगी आग से लगभग 40 घर जल गए।

विज्ञापन
40 houses burnt in fire in Kushinagar three including two innocents died
बाजूपट्टी गांव में 40 घर जलकर हुए खाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के बाजूपट्टी गांव में दोपहर करीब एक बजे खाना बनाते समय लगी आग से लगभग 40 घर जल गए। आग बुझाने की कोशिश में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। इसके अलावा आग की लपटों में घिर जाने से झुलसी दो मासूम भी जिंदा जल गईं। इस घटना के बाद से गांव में चीख-पुकार, अफरा-तफरी मच गई है। पछुआ हवा के चलते गांव में आग तेजी से फैल गई थी। अग्निशमन दस्ता भी विलंब से पहुंचा। अग्निशमन दस्ता और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। सदर विधायक, डीएम, एसपी सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लिए और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


विज्ञापन

बाजूपट्टी गांव में मंगलवार की दोपहर में करीब एक बजे खाना बनाते समय लगी आग से करीब 40 घर जल गए। उस दौरान आग की लपटों के बीच घिरकर ठाकुर राजभर (55), नागेंद्र चौहान की दो वर्षीय मासूम बेटी सोहानी और सुरेंद्र की चार वर्षीय बेटी शीतल की जलने से मौत हो गई। आगलगी के दौरान करीब एक घंटा तक अफरा-तफरी मची रही। घरों से उठ रही आग की लपटों को बुझाने की हिम्मत किसी में नहीं हो रही थी। इसके चलते देखते ही देखते करीब 40 झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं।

विज्ञापन

सूचना पर करीब एक घंटा देर से अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची। तब तक काफी हद तक घर जल चुके थे। अग्निशमन दस्ता और ग्रामीणों ने बचे घरों को आग की लपटों से बचाया। इस भीषण आगलगी की सूचना मिलते ही डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, एडीएम देवी दयाल वर्मा, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया और एसडीएम सदर महात्मा सिंह पहुंचे। अफसरों पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बढ़ाया। आगलगी में कई बकरियों समेत गाय, भैंस झुलस गईं।

विज्ञापन

गांववालों के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे महेश चौहान के घर से खाना बनाते समय आग लग गई थी। तेज हवा के कारण आग इतनी विकराल थी कि अगल बगल की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि लोग अपने आप को बचाते हुए बाहर निकले। आग के बीच घर से सामान निकालते समय 55 वर्षीय ठाकुर राजभर घिर गए और जलकर उनकी मौत हो गई। 

नागेंद्र चौहान की बिटिया सोहानी और सुरेंद्र की बिटिया मासूम शीतल की भी आग में घिर जाने के कारण जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग की विकरालता के कारण कोई अपना सामान निकाल नहीं पाया। लोग आग आगे न बढ़े, इसलिए कई झोपड़ियां उजाड़ दिए। अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी कम पड़ी तो दूसरी मंगाई गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली तथा ढांढस बंधाया। राजस्व विभाग आग से हुई क्षति का आंकलन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed