फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   4 corona positive found

कोरोना से चार नए लोग संक्रमित, नौ स्वस्थ हुए

Fri, 13 Nov 2020 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
4 corona positive found
कोरोना से चार नए लोग संक्रमित, नौ स्वस्थ हुए
विज्ञापन

- 65 लोग अभी भी जूझ रहे कोरोना महामारी से
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। सिर्फ चार नए संक्रमित मिले। इन्हें लेकर अब तक कुल 5465 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। नौ मरीज जांच में ठीक मिले। इस तरह अब तक कुल 5343 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी भी 65 लोग इस महामारी से जूझ रहे हैं।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 729 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 725 निगेटिव और चार पॉजिटिव केस हैं। इनमें हाटा क्षेत्र से एक, दुदही से एक और अन्य क्षेत्रों से दो लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 198639 लोगों की जांच में 5465 लोग संक्रमित मिले हैं। नौ मरीज जांच में स्वस्थ मिले। इस तरह अब तक 5343 लोग ठीक हुए हैं। 57 मरीजों की अब तक इस बीमारी से मौत हुई है, जबकि 65 लोग अभी भी इस महामारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की दर 2.75 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 97.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.04 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed