फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   4 arrested with stolen bikes

Kushinagar News: चोरी की तीन बाइक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
4 arrested with stolen bikes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। अहिरौली बाजार पुलिस ने रविवार को चोरी की तीन बाइकों के साथ चार अरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस बाइकों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
एसओ श्रीप्रकाश राय ने बताया कि बाइक चोरी का थाने में केस दर्ज था। इसमें पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगी थी। पुलिस ने टीम बनाकर कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी थाना क्षेत्र के तिनहवा की तरफ से गुजर रहे हैं। उनकी घेरेबंदी कर चोरी की तीन बाइकों के साथ तिनहवा श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के गांव बरसैना निवासी राजन गोंड, हाटा थाना क्षेत्र के गांव पडरी लिलही कोठी निवासी राज कपूर, देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के गांव देवरिया निवासी सत्य प्रकाश और अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बेलवा बुजुर्ग निवासी मोनू मल्ल के रूप में हुई। बरामद बाइकों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed