{"_id":"68ffd93e4827baa33709e9e4","slug":"38-candidates-left-the-deled-exam-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147907-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 38 अभ्यर्थियों ने छोड़ी डीएलएड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 38 अभ्यर्थियों ने छोड़ी डीएलएड की परीक्षा
Tue, 28 Oct 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। डीएलएड की पहले व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 अक्तूबर से शुरू हो गईं। परीक्षा में कुल 1557 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1519 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 38 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के पहले दिन परीक्षा कक्ष में अनुपस्थित रहे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य/बीएसए डॉ. रामजियान मौर्या ने बताया कि डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 27 अक्तूबर से शुरू हो गई है। यह परीक्षा एक नवंबर तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में डायट सहित जिले के दूसरे विद्यालयों के 1557 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे।
परीक्षा के लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना, किसान इंटर कॉलेज साखोपार और बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर समेत तीन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 29 तक पहले सेमेस्टर की परीक्षा होगी, जबकि 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जाएगी।