फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   370 Divyang students joined the camp

उपकरण मापन शिविर

Mon, 11 Oct 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
370 Divyang students joined the camp
शिविर में शामिल हुए 370 दिव्यांग विद्यार्थी
विज्ञापन

बीआरसी सेवरही में आयोजित हुआ शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवरही। समग्र शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा की तरफ से बीआरसी सेवरही में सोमवार को उपकरण मापन शिविर का आयोजन हुआ। इसमें परिषदीय विद्यालयों के 370 दिव्यांग छात्र-छात्राएं शामिल हुईं, जिनमें उपकरण वितरण के लिए चिह्ति किया गया।

बीएसए विमलेश कुमार की देखरेख में आयोजित हुए उपकरण मापन शिविर में परिषदीय स्कूलों में नामांकित छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों का एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण एवं उपस्कर मापन किया गया। इसके पूर्व हाटा समेत अन्य बीआरसी परिसर में भी आयोजित किया था। जिला समन्वयक बलवंत बहादुर ने बताया कि सोमवार को आयोजित हुए मापन शिविर में 370 दिव्यांग छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्हें उपकरण के लिए चिह्नित कर लिया गया है। दिव्यांगों को 19 और 20 नवंबर को शिविर लगाकर उपकरण वितरण किया जाएगा। इस दौरान दीप नारायण पांडेय, रामदेव सिंह, अमर सेन, संदीप, नागेंद्र प्रजापति, जितेंद्र रावत, उमेश, योगेंद्र राम, उमेश जायसवाल, संगीता मिश्रा, सुभाष चंद्र, शिव कुमार, भीम राव, विजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed