फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   37 crore will be spent on development of kushinagar

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के विकास पर खर्च होंगे 37 करोड़

Sat, 31 Oct 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
37 crore will be spent on development of kushinagar
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के विकास पर खर्च होंगे 37 करोड़
विज्ञापन

कसया। कुशीनगर के विकास को लेकर आठ वर्ष से लंबित पड़ी आठ परियोजनाओं को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। 37 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में भगवान बुद्ध से जुड़ी नदी कुकुत्था (घाघी) के किनारे रिवर फ्रंट बनाने के अलावा कुशीनगर में विपश्यना (ध्यान) केंद्र का भी निर्माण होगा। इसके अलावा पथिक निवासी होटल के सुंदरीकरण समेत अन्य अन्य कार्य होने हैं।
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को संवारने की कवायद हो रही है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चालू होने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि की संभावना है। इसको देखते हुए सरकार ने कुशीनगर में पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में बौद्ध सर्किट में सारनाथ व कुशीनगर में 26 परियोजनाओं के विकास को लेकर 167 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। पर्यटन विभाग के अनुसार इन 26 बड़ी परियोजनाओं में आठ परियोजनाएं कुशीनगर की हैं, शेष सारनाथ की हैं। कुशीनगर की परियोजनाओं में कुकुत्था रिवर फ्रंट है, जो चार करोड़ रुपये से विकसित की जाएगी। इसमें नदी के किनारे पक्का घाट, एप्रोच, पाथवे, भगवान बुद्ध की विभिन्न मुद्रा में बैठी प्रतिमाएं, पार्किंग स्थल, बैठने का पक्का स्थान, पेयजल के लिए आरओ प्लांट आदि की व्यवस्था होगी। इसके अलावा कुशीनगर में दो करोड़ की लागत से फूड प्लाजा, शौचालय उच्चीकरण व पार्किंग का निर्माण होगा। छह करोड़ की लागत से विपश्यना (ध्यान) केंद्र का विकास होगा। वन विभाग के पार्क को इसके लिए विकसित किया जाएगा। इसके उच्चीकरण, सृदृढ़ीकरण, मेडिटेशन प्वाइंट, चारदीवारी, पाथवे, प्रवेश द्वार, दो तालाब, वाटर एटीएम आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय बौद्ध संग्रहालय का उच्चीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य भी कराए जाएंगे। इसके लिए 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कुशीनगर के होटल पथिक निवास उच्चीकरण होगा। होटल के 28 कमरों का उच्चीकरण, लॉबी से जाने वाली छत की मरम्मत, प्रबंधक व स्टाफ क्वार्टर आदि की मरम्मत होगी। कुशीनगर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को रात्रि विश्राम के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी गोरखपुर रविंद्र कुमार का कहना है कि इस बजट से होने वाले सभी कार्यों के लिए डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण को मिली है। प्रस्तावित कार्ययोजना के मंडलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उनकी अनुमति के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed