{"_id":"6564f58b3c3ee642d707b193","slug":"36-farmers-fined-rs-90-thousand-for-burning-stubble-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-8379-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पराली जलाने के मामले में 36 किसानों पर 90 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पराली जलाने के मामले में 36 किसानों पर 90 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
- कसया तहसील प्रशासन ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। पराली जलाने को लेकर कसया तहसील क्षेत्र के 36 किसानों पर कार्रवाई हुई है। उन पर 90 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। पराली जलाने से रोकने के लिए गठित टीम की आख्या पर तहसील प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
पराली न जलाने को लेकर शासन स्तर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इसकी निगरानी सेटेलाइट से की जा रही है। इसके बावजूद भी पराली जलाने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। खेतों में आए दिन पराली जलती दिख रही है। इस पर नियंत्रण के लिए तहसील प्रशासन की ओर से टीमें गठित की गई हैं। कसया तहसील क्षेत्र में 36 किसानों को 90 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इनमें से करीब 53 हजार रुपये वसूले भी गए हैं।
कसया के एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में पराली जलाने के 36 मामले सामने आए हैं। इसलिए 36 किसानों पर 90 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से प्रदूषण फैल रहा है, और खेत की उर्वरा शक्ति भी क्षीर्ण हो रही है। इसलिए किसान पराली किसी हाल में न जलाएं।
विज्ञापन
00000
पराली की चपेट में आने से एक महिला की मौत के बाद भी नहीं चेत रहे
सुकरौली में करीब एक सप्ताह पहले एक महिला पराली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसकी एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बावजूद पराली जलाने के मामले कम नहीं हो रहे हैं।