{"_id":"66d263d3cd4e1b386a0a8434","slug":"355-boxes-of-english-liquor-recovered-on-the-highway-smuggler-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-122409-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे पर 355 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे पर 355 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Sat, 31 Aug 2024 05:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 355 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। वाहन चालक को अंतरराज्यीय तस्कर मानकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाहन चालक ने एक अनुज्ञापी समेत तीन लोगों का नाम बताया है। उसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार शराब तस्कर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वाहन और शराब की कीमत करीब 28.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
एनएच-28 के रास्ते शराब तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। बार्डर पर सीसी टीवी कैमरा लगाने के बाद अब तस्कर मालवाहनों को तिरपाल से ढंककर शराब की खेप ले जा रहे हैं। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पटहेरवा पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान महुअवा काटा कट के पास एक मालवाहन आता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस ने रोका और चेक किया तो इसमें 355 पेटी अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में वाहन चालक पटहेरवा थाना क्षेत्र के कुचिया मठिया खास टोला निवासी कैलाश कुशवाहा ने एक अनुज्ञापी समेत कई लोगों का नाम भी बताया है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कैलाश को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
-- -
दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश गांव के निवासी प्रिंस कुमार दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने बनरहा मोड़ के पास से बृहस्पतिवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-- -
तीन गोवंश मुक्त, पशु तस्कर को किया गिरफ्तार
पडरौना। तरयासुजान पुलिस ने मालवाहन से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंश को मुक्त कराते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाने के संभलहेड़ा गांव निवासी शहजाद के रूप में की। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी की कई जिलों के पशु तस्करों से सांठगांठ हैं। इसके नेटवर्क में शामिल लोगों की जांच की जा रही है।