{"_id":"5fd25d328ebc3e3ba24da885","slug":"350-workers-registered-under-medical-aid-scheme-kushinagar-news-gkp376356312","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा सहायता योजना के तहत 350 श्रमिकों का हुआ पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा सहायता योजना के तहत 350 श्रमिकों का हुआ पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा सहायता योजना के तहत 350 श्रमिकों का हुआ पंजीकरण
श्रम विभाग ने लगाया कैंप
पडरौना। मोतीचक ब्लॉक के लक्ष्मीपुर, झांगा, मंगलपुर उर्फ मगरूआ, बड़हरा और सिरसिया आदि गांवों में श्रम विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को कैंप लगाया गया। इसमें चिकित्सा सहायता योजना के तहत 350 श्रमिकों का पंजीकरण कर मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी रमन कुमार ने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकरण या नवीनीकरण सहज जन सेवा केंद्र से भी कराया जा सकता है। पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को ही विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ मिल सकता है। इसके बाद कैंप में आए विभिन्न गांवों के 350 श्रमिकों का चिकित्सा सहायता योजना के तहत पंजीकरण किया गया। इस दौरान शशि शेखर मिश्र, राजेश, यशवंत सिंह, शेषमणि, सुनील, नवनीत, संदीप आदि मौजूद रहे। (संवाद)