फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   337 quintals of wheat and four quintals of rice recovered

Kushinagar News: 337 क्विंटल गेहूं और चार क्विंटल चावल बरामद

Tue, 16 Apr 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
337 quintals of wheat and four quintals of rice recovered
कप्तानगंज। डीएम के निर्देश पर सोमवार को नायब तहसीलदार और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने इंदरपुर में संचालित एक निजी गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने 337 क्विंटल गेहूं और चार क्विंटल चावल मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने गेहूं और चावल को कब्जे में लेकर मंडी समिति परतावल को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सोमवार को नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी फरहद अफरोर इंदरपुर के जय माता दी ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान का रजिस्ट्रेशन महराजगंज जिले के नाम से मिला, लेकिन उसका संचालित कुशीनगर जिले के इंदरपुर में मिला। अधिकारियों ने संचालक से स्टाॅक रजिस्टर समेत अन्य कागजात मांगे, तो संचालक दिखा नहीं सके। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बताया कि संचालक कुशीनगर के इंदरपुर में अवैध रूप से क्रय केंद्र का संचालन कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र के गोदाम में 325 क्विंटल व खुले में 12 क्विंटल गेहूं और चार क्विंटल चावल मिला। उसको कब्जे में लेकर मंडी समिति परतावल के इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी, उनकी तरफ से मिले निर्देश के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed