फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   332 foreign Buddhist tourists offered prayers at the Buddhist site.

Kushinagar News: 332 विदेशी बौद्ध पर्यटकों ने की बुद्ध स्थली पर की पूजा-अर्चना

Sat, 03 Oct 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
332 foreign Buddhist tourists offered prayers at the Buddhist site.
पकवाइनार। कुशीनगर में बृहस्पतिवार को 332 बौद्ध पर्यटकों ने विभिन्न बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया। श्रीलंका, कोलंबिया, जापान और वियतनाम सहित विभिन्न देशों से पहुंचे पर्यटकों ने भगवान बुद्ध से जुड़े प्रमुख स्थलों का दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


पर्यटकों ने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन किए और चीवर चढ़ाया। इसके बाद रामाभार स्तूप की परिक्रमा की। यहां उन्होंने पितरों की आत्मा की शांति के लिए विशेष पाठ और जाप किया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान पर्यटक माथा कुंवर मंदिर भी पहुंचे। यहां भू-स्पर्श मुद्रा में विराजमान भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने धातु वितरण स्थल का दर्शन-पूजन किया। रामाभार स्तूप को भगवान बुद्ध के दाह संस्कार स्थल के रूप में माना जाता है। यहां भी श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना और पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं ने कुशीनगर के प्रमुख स्तूपों और विहारों का भी अवलोकन किया। उन्होंने पुरातात्विक अवशेषों के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली। भंते उपली और भंते पप्पू ने पर्यटकों को भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों के बारे में बताया। साथ ही सत्य, अहिंसा और शांति के सिद्धांतों की जानकारी दी।
पूजा-अर्चना और भ्रमण के बाद पर्यटक बसों से सड़क मार्ग के जरिए अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए। उनका अगला पड़ाव अन्य बौद्ध तीर्थस्थल बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed