फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   32 got job in employment fair

Kushinagar News: मेले में 32 युवाओं को मिला रोजगार

Fri, 28 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
32 got job in employment fair
फोटो है।
विज्ञापन

फाजिलनगर ब्लॉक सभागार में सेवायोजन विभाग की तरफ से हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजूेंसी
पडरौना। फाजिलनगर ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को सेवा योजन विभाग की तरफ से राेजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 32 युवाओं को रोजगार के लिए चयन किया गया।



ब्लॉक सभागार में आयोजित रोजगार मेला में कुल चार प्राइवेट कंपनियों के भर्ती अधिकारी शामिल हुए। मेला में रोजगार के लिए कुल 73 युवाओं ने आवेदन किया, जिसमें से 32 युवाओं का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। देर से पहुंचे कुछ युवाओं ने आरोप लगा कि जानकारी के अभाव में वे देर पहुंचे हैं। यदि इस रोजगार मेला का प्रचार-प्रसार सही से हुआ होता तो और अधिक युवा शामिल हुए होते।

इस दौरान सेवायोजन कार्यालय के अभिषेक मिश्रा, जीतेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।





नोएडा स्थित एक मोबाइल कंपनी के लिए चयन हुआ है। वेतन तो बहुत कम है, लेकिन परिवार का खर्च वहन करने के लिए काम करना ही पड़ेगा।
-अभ्यर्थी, राजन यादव, निवासी धौरहरा



एयरटेल कंपनी में गोरखपुर में मार्केटिंग करने के लिए चयन हुआ है। पहली कंपनी में कार्य करने का मौका मिला है। भविष्य में कुछ बेहतर होने की उम्मीद है। इसलिए कार्य करने जाऊंगा।
विज्ञापन

- अभ्यर्थी, विजय मिश्र, चंद्रौटा


कृषि संबंधित कार्यों के लिए जिले में ही उनका चयन हुआ है। घर से रहकर कार्य हो जाएगा। साथ ही अनुभव भी मिलेगा।

-अभ्यर्थी, देवेश कुमार


कहीं न कहीं से कार्य की शुरुआत तो करनी पडे़गी। एक कृषि संबंधित कंपनी में चयन हुआ है। जिले के भीतर ही कार्य करना है। कार्य का अनुभव मिलेगा तो आगे काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अभ्यर्थी, गंगासागर प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed