फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बायोमैट्रिक प्रणाली से शिक्षक-छात्रों की उपस्थिति की पहल सराहनीय

बायोमैट्रिक प्रणाली से शिक्षक-छात्रों की उपस्थिति की पहल सराहनीय

Mon, 22 Oct 2018 11:38 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
बायोमैट्रिक प्रणाली से शिक्षक-छात्रों की उपस्थिति की पहल सराहनीय
बेसिक शिक्षा की मजबूती के लिए केंद्र कृतसंकल्प : कलराज
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय में बायोमेट्रिक हाजिरी को नए युग का आगाज बताया
फोटो के साथ
रुदवलिया का प्रयास प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को देगा मजबूती
अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने सोमवार को फाजलिनगर के आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया में शिक्षक-छात्रों की उपस्थिति के लिए लगी बायोमेट्रिक प्रणाली का उद्घाटन किया। कहा कि परिषदीय विद्यालय में बायोमेट्रिक हाजिरी नए युग का आगाज है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने में मदद मिलेगी तथा प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के प्रयासों को बल मिलेगा।
सांसद ने कहा कि बेसिक शिक्षा देश के भविष्य की नींव है। इसको मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार गंभीर है। ड्रेस, जूता मोजा, स्वेटर, एमडीएम, किताबें आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। शिक्षकों की कमी को भी दूर कर लिया गया है। अभी शिक्षकों की भर्ती का क्रम जारी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा को और मजबूती देने के लिए प्रत्येक ब्लाक में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, कुछ अन्य कोशिशें भी जारी हैं। रुदवलिया विद्यालय के भौतिक संसाधन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक सुनील त्रिपाठी और उनके साथियों का प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन

बीएसए अरुण कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति तथा अभिभावकों का सहयोग जानकर काफी खुशी हुई। प्राथमिक व जूनियर में करीब सात सौ बच्चों का नामांकन अनुकरणीय है। विद्यालय में और शिक्षकों की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी। इसके पूर्व सांसद ने विद्यालय परिसर में मां सरस्वती मंदिर में पूजन किया। बीएसए, बीईओ अजय तिवारी, सफाउद्दीन अंसारी, सुनील त्रिपाठी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, लालसा चौहान, चंद्रभूषण यादव ने सांसद को माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने अतिथियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता दिवाकर मणि त्रिपाठी, व्यास राय, विद्याधर ओझा, रामवृक्ष गिरी, तहसीलदार कसया, एसओ उमेश कुमार, शिक्षक नेता विद्यासागर पांडेय, देवेंद्र ओझा, महेंद्र दूबे, ज्ञान प्रकाश पांडेय, अरुणिमा गुप्ता, मंजूर आलम, राजकुमार गिरी, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सबका विकास कर रही है मोदी सरकार
रहसू बाजार। बिना किसी भेदभाव के भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और नौजवानों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर लाभान्वित करने का काम कर रही है। ये बातें सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने कहीं। वह फाजिलनगर विधान सभा क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम धौरहरा में सांसद निधि से निर्मित विवाह भवन के लोकार्पण एवं ग्राम सेवक लघु माध्यमिक विद्यालय में शिक्षण कक्ष की आधारशिला रखने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस गांव में सोलर लाइट, स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर प्लांट, विवाह भवन आदि का निर्माण कराकर गांव की जनता तक हर सुविधा पहुंचाएगी। केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से गांव से लेकर शहर तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवरिया में मेडिकल कालेज के निर्माण से पूर्वोत्तर के जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही यहां से देश समेत विदेशों के उड़ान होगी। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, विजय कुमार दुबे, प्रधान प्रतिनिधि विनय त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य कलाधर त्रिपाठी, उपेंद्र त्रिपाठी, उमेश दत्त पांडेय, गुरुदत्त उपाध्याय, लद्दन सिंह, विजय मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, ब्रजेश पांडेय, मनोज तिवारी, मनीष तिवारी, मिक्की पांडेय, सत्यम शुक्ला, झुनेंद्र सिंह, अंबरेश सिंह मंन्जय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed