फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   memorandom given

कुशीनगर सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा

Tue, 16 Oct 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
memorandom given
ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को अधिग्रहीत कर पेराई शुरू कराने के लिए कुशीनगर सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन


कुशीनगर सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, प्रमोद श्रीवास्तव, छोटेलाल सिंह, अजय मिश्र, श्याम बाबू मोदनवाल, योगेंद्र मिश्रा, दिनेश मल्ल, सुनील मोदनवाल, मनोज मोदनवाल, डॉ. विपिन कुशवाहा सहित कई लोग मंगलवार को दोपहर बाद डीएम के कैंप कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


इन लोगों ने डीएम से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस संगठन के लोगों ने मांग की कि पडरौना चीनी मिल के संबंध में गन्ना आयुक्त की तरफ से वर्ष 2014 में जारी किया गया नीलामी आदेश अविलंब स्थगित किया जाए, पडरौना चीनी मिल को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मॉडल) के तहत चलाने पर विचार किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाईकोर्ट इलाहाबाद में पडरौना चीनी मिल से संबंधित वाद, जो बकाया गन्ना मूल्य, मजदूरों का पारिश्रमिक और अन्य वित्तीय संस्थाओं के भुगतान के संबंध में है, उसमें राज्य सरकार स्वयं चीनी मिल का अधिग्रहण कर इसे शीघ्र चलाने का प्रयास करे। ज्ञापन लेने के बाद डीएम ने इनका ज्ञापन मुख्यमंत्री तक भेजवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एडवोकेट निर्मल साहा, मोहन खरवार, मुहम्मद नसीम, एबादुल्लाह अंसारी, रामदुलारे मिश्र, संतोष कुमार सिंह, वीरेश्वर दीक्षित आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed