{"_id":"5bc23766bdec2242912040b2","slug":"31539454822-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसर ने महापरिनिर्वाण मंदिर में चढ़ाया चीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसर ने महापरिनिर्वाण मंदिर में चढ़ाया चीवर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
महा परिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध को चीवर चढाते जिले के नोडल अफसर रजनीश गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
कसया। जिले के नोडल अधिकारी ने कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर में चीवर चढ़ाकर विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के बारे में जानकारी भी ली।
शनिवार को सुबह करीब 11 बजे नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने चीवर चढ़ाया। इसके बाद मंदिर में भ्रमण कर पुरावशेषों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल है, इसलिए यहां और बेहतर सुविधाओं की जरूरत है।
उन्होंने सड़क, पथ प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए यहां और निर्माण की जरूरत है, ताकि यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं पर्यटकों को मिल सकें। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, सीओ ओमपाल सिंह, अंबिकेश त्रिपाठी, भिक्षुणी धम्मनयना व थाई ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।