फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे लेखपाल

हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे लेखपाल

Wed, 01 Nov 2017 07:17 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 01 Nov 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे लेखपाल
हड़ताल - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना/तमकुहीरोड। छह सूत्री मांगों को लेकर बीते 17 अक्टूबर से चल रहा लेखपालों का आंदोलन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया है। बुधवार से सभी लेखपाल कार्य पर लौट आए। आंदोलन खत्म होने से अब जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र के सत्यापन का रुका कार्य भी शुरू हो गया है। जल्दी ही लोगों को प्रमाण पत्र मिलने लगेगा। इससे निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


जिले के सभी लेखपालों के आंदोलन में शामिल होने के चलते राजस्व विभाग के अधिकांश कम ठप हो गए थे। सबसे अधिक असर आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने पर पड़ा था। इसके लिए लेखपाल की सत्यापन रिपोर्ट जरूरी है और हड़ताल के चलते लेखपाल यह कार्य कर नहीं रहे थे। जिले में 15 हजार से अधिक आवेदन लंबित हो गए हैं। सबसे बड़ी दिक्कत निकाय चुनाव लड़ने वालों के सामने आ गई थी। पर्चा दाखिला के लिए इन प्रमाण पत्रों की जरूरत है और हड़ताल के चलते प्रक्रिया ठप पड़ी थी। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार मंगलवार को इस मामले में शासन स्तर पर वार्ता हुई। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हुई इस वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को मिलने के बाद जिले में भी हड़ताल खत्म कर सभी लेखपाल कार्य पर लौटा आए।
विज्ञापन


हड़ताल खत्म होने पर निकाय चुनाव के दावेदारों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को तमाम आवेदकों ने लेखपालों से मिलकर अपनी रिपोर्ट लगवा भी दी। लेखपालों का कहना है कि हड़ताल खत्म होने के बाद लंबित प्रकरण तेजी से निपटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed