फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अराजक तत्वों ने की है दुकानों में तोड़फोड़

अराजक तत्वों ने की है दुकानों में तोड़फोड़

Tue, 24 Oct 2017 04:52 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 24 Oct 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने की है दुकानों में तोड़फोड़
ध्‍ारना देते दुकानदार। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। गंडक व बांसी नदी के किनारे स्थित पिपराघाट जीरो चौराहा की कई दुकानों में सोमवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। कुछ सामान भी बांसी नदी में फेंक दिए गए हैं। सुबह इसकी जानकारी होने पर नाराज दुकानदारों ने जीरो चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। क्षेत्रीय विधायक और पिपराघाट चौकी प्रभारी ने दुकानदारों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट गांव में एपी तटबंध पर जीरो चौराहा के नाम से छोटा सा बाजार है। यहां 20-25 दुकानें हैं जहां चाय-मिठाई के अलावा छोटी-छोटी जरूरत की वस्तुएं बिकती हैं। सोमवार की रात दुकानदार अपनी दूकानें बंद कर घर चले गए। रात में अराजक तत्वों ने इनमें से कुछ दुकानों का चूल्हा, कुर्सी, मेज व अन्य सामान तोड़ दिया। कई सामान बगल के बांसी नदी में फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो चौराहे की स्थिति देख हतप्रभ रह गए। इस घटना के विरोध में दुकानदार भरत गुप्ता, नथुनी प्रसाद, कन्हैया गुप्ता, बुटाई निषाद, शर्मा यादव, प्रभुनाथ यादव आदि ने चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू और पिपराघाट पुलिस चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे। दुकानदारों को तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया। विधायक की पहल पर दुकानदारों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान वंशी गुप्ता, रामलखन गुप्ता, गुजेसर चौरसिया, मनोज गुप्ता, राजेश सिंह, पन्नालाल चौरसिया, बलिस्टर यादव, जगरनाथ चौरसिया, योगेंद्र यादव, शम्भू चौरसिया, परमेश्वर यादव, जितेंद्र उपाध्याय आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed