{"_id":"59b3d1964f1c1bef7f8b5519","slug":"31504956822-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Updated Sat, 09 Sep 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। नरहरिया गांव के 20 वर्षीय एक युवक की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नरहरिया गांव का 20 वर्षीय टुन्नू पुत्र स्व. सुदामा गुप्ता शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति के साथ कहीं चला गया था। शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे उसके साथ गया गांव का वह व्यक्ति टुन्नू का शव साथ लेकर आया। घरवालों को उस व्यक्ति ने बताया कि रात में टुन्नू ने फोन करके तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे बुलाया। उसे लेकर वह कोटवा सीएचसी गया, जहां उसकी हालत बिगड़ती गई। पडरौना ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि मृतक की मां का आरोप है कि जब टुन्नू की तबीयत खराब थी तो उसने परिवार के लोगों को क्यों नहीं बताया और इलाज कराने अकेले क्यों गया?
सूचना पाकर एसओ विनोद कौल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। इस संबंध में एसओ का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।